CSK के 17 वर्षीय आयुष की तूफानी बैटिंग देखकर स्टेडियम में रोने लगा भाई, वीडियो हुआ वायरल
आईपीएल में रविवार को एमआई और सीएसके के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें 17-वर्षीय आयुष म्हात्रे ने 15 गेंद में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 32 रनों की पारी खेली। सीएसके के आयुष जब छक्के लगा रहे थे तो उनके चचेरे भाई इमोशनल हो गए। वायरल हुए वीडियो में आयुष के भाई रोते नज़र आ रहे हैं।