CSK के संजू सैमसन बने IPL 2026 में शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के ओपनर संजू सैमसन ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ 52 गेंदों पर शतक जड़ा और इसके साथ ही वह आईपीएल-2026 में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने आईपीएल में अब तक तीन फ्रैंचाइज़ी सीएसके, डीसी और आरआर के लिए शतक जड़े हैं। मैच में संजू ने 115*(56) रनों की पारी खेली।