CSK ने चुना गायकवाड़ का रिप्लेसमेंट, आयुष म्हात्रे होंगे टीम में शामिल: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोहनी में फ्रैक्चर के कारण आईपीएल-2025 से बाहर हुए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के रिप्लेसमेंट के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) 17-वर्षीय खिलाड़ी आयुष म्हात्रे को टीम में शामिल करेगी। कुछ दिन पहले टीम ने म्हात्रे को ट्रायल के लिए बुलाया था। म्हात्रे ने मुंबई के लिए 9 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं।