CT 2025 जीत के बाद गिल ने पिता संग शेयर कीं तस्वीरें, पिता ने पहनी आइकॉनिक वाइट जैकेट
भारत की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की खिताबी जीत के बाद उप-कप्तान और ओपनर शुभमन गिल ने अपने पिता लखविंदर सिंह के साथ इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "हमारा सपना❤️।" तस्वीरों में शुभमन गिल के पिता ने उनकी आइकॉनिक वाइट जैकेट पहनी है और वह गिल को गले लगाते व चूमते नज़र आ रहे हैं।