CT में जीत के बाद गुजरात में बाइक रैली के दौरान भड़की हिंसा, हिरासत में लिए गए 11 लोग
भारत के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद गुजरात के गांधीनगर में रविवार रात को जश्न में निकाली गई बाइक रैली के दौरान हिंसा भड़क गई। पुलिस के अनुसार, रैली में शामिल कुछ बाइक चालकों ने एक मस्जिद के पास तेज़ रफ्तार में वाहन दौड़ाकर हॉर्न बजाया जिसके बाद हिंसा भड़क गई। पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में लिया है।