CT में पाक से जीतने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों को मिली 2 दिनों की छुट्टी
चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराने के बाद दुबई में भारतीय टीम के खिलाड़ियों को 2 दिन की छुट्टी दी गई है। चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम फिलहाल ग्रुप A में दूसरे स्थान पर है और उसका अगला मुकाबला न्यूज़ीलैंड से 2 मार्च को होगा। गौरतलब है कि भारत चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच गई है।