CT में भारत-पाकिस्तान मैच के पहले ओवर में मोहम्मद शमी ने डालीं 11 गेंदें
भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रविवार को भारत-पाकिस्तान मैच के पहले ओवर में 11 गेंदें डालीं। उन्होंने 5 वाइड, 5 डॉट गेंदें फेंकी और एक गेंद पर 1 रन दिया। पहले ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 6/0 था। यह छठी बार है जब भारत चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान से भिड़ रहा है।