CT मैच में पाक पर भारत की जीत के लिए त्रिवेणी संगम पर महिलाओं ने की गंगा आरती
चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के लिए महिलाओं ने यूपी के प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर गंगा आरती की। गंगा आरती के वीडियो ऑनलाइन सामने आए जिसपर एक X यूज़र ने लिखा, "आज भारत को कोई नहीं रोक सकता।" गौरतलब है, मैच आज दोपहर 2:30 बजे (भारतीय समयानुसार) दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।