रैली से व्यापारियों में पैनिक का माहौल, राहुल को फिर लिखा लेटर; जगह शिफ्ट करने की मांग
दिल्ली के व्यापारी संगठन सीटीआई ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दूसरा पत्र लिखकर 1 नवंबर की रामलीला मैदान रैली दिवाली बाद शिफ्ट करने की मांग की है। सीटीआई के अनुसार, रैली से 20 प्रमुख बाज़ार प्रभावित होंगे और ₹10,000 करोड़ का नुकसान हो सकता है। रैली बुराड़ी ग्राउंड या JLN स्टेडियम में करने का सुझाव दिया गया है।