नैशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने शुक्रवार को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रैजुएट (सीयूईटी यूजी) 2025 का रिज़ल्ट जारी कर दिया है। इस साल सीयूईटी यूजी में लगभग 10.7 लाख परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था और परीक्षार्थी अपना परिणाम cuet.nta.nic.in पर देख व डाउनलोड कर सकते हैं। सीयूईटी यूजी 2025 का आयोजन 13 मई से 4 जून तक किया गया था।