Cult.fit को IPO के लिए SEBI से मिली मंज़ूरी, रहेंगे ₹950 करोड़ तक के नए शेयर
मार्केट रेगुलेटर SEBI ने फिटनेस सर्विसेज़ प्लैटफॉर्म Cult.fit को IPO लाने की मंज़ूरी दे दी है। इस आईपीओ के तहत कंपनी ₹950 करोड़ तक के नए शेयर जारी करेगी जबकि मौजूदा शेयरधारकों की तरफ से 17.86 करोड़ शेयरों की बिक्री (OFS) की जाएगी। वहीं, जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल नए सेंटर्स खोलने और ब्रैंडिंग पर होगा।