'मोदी-शाह को कांग्रेस की वापसी पर भरोसा तो आपको क्यों नहीं'? CWC की बैठक में राहुल ने पूछा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में राहुल गांधी ने पार्टी के नेताओं पर वोट चोरी अभियान पर भरोसा ना दिखाने को लेकर सवाल उठाए। बकौल रिपोर्टस, राहुल ने पूछा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को इस बात पर यकीन है कि कांग्रेस उनकी जगह ले सकती है तो कांग्रेस नेताओं को क्यों नहीं?