CWG 2026 में पदक से चूके भारतीय पैरा-पावरलिफ्टर, इंग्लैंड ने जीता टूर्नामेंट का पहला गोल्ड
कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में पुरुषों के लाइटवेट फाइनल में भारतीय पैरा-पावरलिफ्टर अशोक मलिक 9.7 अंक से कांस्य पदक जीतने से चूक गए। 200 किलोग्राम वज़न उठाने के बावजूद वह चौथे स्थान पर रहे और 143.8 अंकों के साथ उन्होंने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया। वहीं, मार्क स्वान पैरा-पावरलिफ्टिंग के विजेता बने और इंग्लैंड ने टूर्नामेंट का पहला गोल्ड मेडल जीता।