CWG 2026 में भारतीय सेना के खिलाड़ियों ने जीते 39 में से 18 पदक
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के 39 में से 18 पदक भारतीय सेना के खिलाड़ियों ने जीते हैं। भारतीय सेना के खिलाड़ियों ने 16 पदक, जबकि भारतीय नौसेना के खिलाड़ियों ने 2 पदक अपने नाम किए। 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य समेत कुल 39 पदकों के साथ भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में चौथा स्थान हासिल किया।