D-Mart का Q4 में ₹656 करोड़ रहा मुनाफा, मार्जिन में सुधार; शेयरों पर रहेगी नज़र

एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड (DMart) ने मार्च तिमाही के नतीजों में मिला-जुला प्रदर्शन दिखाया है। तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 19.2% बढ़कर ₹656.6 करोड़ और ऑपरेटिंग मार्जिन 6.42% से बढ़कर 6.85% रहा। रेवेन्यू भी 18.9% बढ़कर ₹14,871.9 करोड़ से ₹17,683.9 करोड़ पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में कंपनी का शेयर मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ।

Load More