DC ने जेक फ्रेज़र-मैकगर्क को ₹9 करोड़ और CSK ने डेवन कॉनवे को ₹6.25 करोड़ में खरीदा
आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने ऑस्ट्रेलिया के युवा खिलाड़ी जेक फ्रेज़र-मैकगर्क को ₹9 करोड़ में खरीद लिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने जेक फ्रेज़र-मैकगर्क को साइन करने के लिए 'राइट टू मैच' (आरटीएम) विकल्प का इस्तेमाल किया। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ डेवन कॉनवे को ₹6.25 करोड़ में खरीदा है।