DCX सिस्टम्स के शेयर पर टूटे निवेशक, ₹563 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट से 12% तक भागा
DCX सिस्टम्स के शेयर सोमवार को कारोबार के दौरान BSE पर 12% तक उछल गए। कंपनी ने शुक्रवार को बताया था कि उसे एक डोमेस्टिक कस्टमर से ₹563.45 करोड़ का एक कॉन्ट्रैक्ट मिला है जिसके बाद शेयरों में यह तेज़ी आई है। शेयर में खरीद बढ़ने से कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर ₹2,000 करोड़ हो गया है।