DDA के नए फ्लैट्स की ई-नीलामी के लिए करना होगा कितना भुगतान और किस जगह हैं कितने फ्लैट्स?
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के 300+ नए फ्लैट्स के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। ई-नीलामी में भाग लेने के लिए एलआईजी/ईएचएस फ्लैट्स के ₹4 लाख, एमआईजी/एसएफएस के ₹10 लाख और एचआईजी के ₹15 लाख भरने होंगे। इसके तहत द्वारका में 159, जसोला में 30, रोहिणी में 29, जहांगीरपुरी में 19, नासिरपुर-द्वारका में 66 आदि फ्लैट्स आवंटित होंगे।