Defender जैसे लुक के साथ Mahindra ने पेश की Vision T कार, 2027 में हो सकती है लॉन्च
महिंद्रा ने अपने फ्रीडम एनयू इवेंट में डिफेंडर जैसे लुक के साथ Vision T कॉन्सेप्ट दिखाया है जो आने वाली थार इलेक्ट्रिक का संकेत माना जा रहा है। इसमें आगे 2 स्प्लिट ग्रिल दी गई हैं जिसमें थार रॉक्स की तरह स्लैट्स हैं। स्क्वॉयर हेडलैंप में वर्टिकल एलईडी और सेंट्रल स्क्वॉयर लाइट है। यह 2027 तक लॉन्च हो सकती है।