Delhi Bomb Threat: दिल्ली में 2 अस्पतालों को धमकीभरा ईमेल, जांच में जुटी पुलिस
नई दिल्ली: दिल्ली में एक बार फिर बम की धमकी मिली है. मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल और दिल्ली के बुराड़ी सरकारी अस्पताल में बम की धमकी वाला ईमेल मिला है. इसके बाद पुलिस टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. कुछ दिन पहले ही दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों में धमकी भरा कॉल आय़ा था.