दिल्ली के नाम एक खराब रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। दिल्ली पूरी दुनिया में सबसे खराब वायु गणुवत्ता वाली कैपिटल (राजधानी) बन गई है। दरअसल, स्विट्जरलैंड के संगठन 'आईक्यूएयर' की ओर से विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2023 जारी की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, 134 देशों की राजधानियों की तुलना में दिल्ली में वायु गुणत्ता सबसे खराब है।