Dell ने सेल्स टीम को सप्ताह में 5 दिन ऑफिस से काम करना किया अनिवार्य
रॉयटर्स के मेमो के अनुसार, डेल टेक्नोलॉजीज़ ने अपनी ग्लोबल सेल्स टीम को सप्ताह में 5 दिन ऑफिस से काम करने के लिए कहा है। कंपनी के अनुसार, जो कर्मचारी ऑफिस से काम करने में सक्षम है उन्हें 30 सितंबर 2024 के बाद से ऑफिस आना होगा। गौरतलब है, कर्मचारियों को पहले सप्ताह में 3 दिन कार्यालय आना ज़रूरी था।