DFS छीन सकता है बीमा सुगम की सभी ज़िम्मेदारियां, लॉन्च में हो सकती है 12-18 माह की देरी
रिपोर्ट्स के अनुसार, वित्तीय सेवा विभाग (DFS) IRDAI से बीमा सुगम के संचालन संबंधी सभी ज़िम्मेदारियां बीमा उद्योग को सौंपने पर विचार कर रहा है। इसके चलते बीमा सुगम के लॉन्च में 12 से 18 महीने की देरी हो सकती है। बकौल रिपोर्ट्स, बीमा सुगम अब प्राथमिकता नहीं है और यह कैसे काम करेगा इस पर सफाई नहीं आई है।