DGCA ने बताए पहलगाम हमले के बाद श्रीनगर एयरपोर्ट से यात्रियों की आवाजाही के आंकड़े
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बताया है कि पहलगाम हमले के बाद गुरुवार को श्रीनगर एयरपोर्ट से कुल 10,090 यात्री रवाना हुए जबकि 4,107 यात्री श्रीनगर एयरपोर्ट पहुंचे। डीजीसीए के मुताबिक, सुबह 6 बजे से रात 8 बजे के बीच श्रीनगर एयरपोर्ट से कई जगहों के लिए कुल 110 उड़ानें संचालित हुईं। पहलगाम में 22 अप्रैल को हमला हुआ था।