DGP को बता दें, ऐसा कठोर आदेश पारित करेंगे जीवनभर याद रहेगा: यूपी पुलिस से SC
एससी ने गैंगस्टर अनुराग दुबे की गिरफ्तारी से पहले अग्रिम ज़मानत याचिका पर सुनवाई के दौरान यूपी पुलिस की कार्यशैली पर नाराज़गी जताई है। कोर्ट ने कहा, "यूपी पुलिस सत्ता का आनंद ले रही...डीजीपी को बता दें...दुबे को छुआ तो ऐसा कठोर आदेश पारित करेंगे...जीवनभर याद रहेगा।" बकौल कोर्ट, झूठा केस होने के डर से दुबे पेश नहीं हो रहा।