अपना खर्च 20% कम करेगी Disney, हज़ारों कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी

ब्लूमबर्ग के अनुसार, Disney हज़ारों नौकरियां खत्म करने की योजना बना रही है। कंपनी ने मैनेजरों से कहा है कि वे नौकरियों में कटौती या अन्य खर्चों को कम करके सालाना खर्चों में 20% की कमी लाएं। बकौल रिपोर्ट, इस तरह बचाई गई रकम को फिल्मों, टेक्नोलॉजी, थीम पार्कों और क्रूज़ शिप के कारोबार में फिर से निवेश किया जाएगा।

Load More