DJ की आवाज़ से मर गईं मुर्गियां...क्या इंसानों के लिए भी है खतरा?

राम मनोहर लोहिया अस्पताल के प्रोफेसर (ईएनटी) डॉ. सुधीर माझी के मुताबिक, तेज़ आवाज़ से बहरापन और ईयर टिनिटस (कान में अजीबोगरीब/सीटी/भिनभिनाने की आवाज़ बजना) हो सकता है। वहीं, तेज़ आवाज़ से आर्टरीज़ सिकुड़ने से बीपी बढ़ सकता है जिससे हार्ट अटैक/कार्डियक अरेस्ट हो सकता है। गौरतलब है, यूपी में डीजे की आवाज़ से 140 मुर्गियों की मौत हुई है।

Load More