DJ बंद कराने पहुंचे ASI छत्तीसगढ़ में ऑर्केस्ट्रा डांसर्स को देखकर खुद भी नाचने लगे, हुए सस्पेंड
जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) में बीते सोमवार की रात एक गांव में आयोजित ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में डीजे की तेज़ आवाज़ बंद कराने पहुंचे एएसआई डांसर्स को देखकर खुद भी नाचने लगे। सामने आए वीडियो में एएसआई नाचते हुए ऑर्केस्ट्रा डांसर्स को रुपए भी देते नज़र आए। वहीं, एसपी विवेक शुक्ला ने अनुशासनहीनता को लेकर एएसआई को निलंबित कर दिया है।