DJ बजाकर बिहार में निकाली गई 100 वर्षीय वृद्धा की शव यात्रा, नाचते हुए श्मशान गए परिजन
बांका (बिहार) में 100 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला नदिया देवी की शव यात्रा में डीजे बजाते और नचाते हुए श्मशान घाट पहुंचे परिवार के सदस्यों ने उनका अंतिम संस्कार किया। शव यात्रा में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल थीं। परिजन ने कहा कि वह (नदिया देवी) 100 वर्ष जीकर 'स्वर्ग' गई हैं इसलिए उनके निधन पर मातम नहीं मनाया गया।