DLF का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक बढ़ा
रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ का वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक बढ़कर ₹1,381.22 करोड़ रहा जो पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में ₹621.89 करोड़ था। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर ₹2,180.83 करोड़ हो गई जबकि पिछले वर्ष समान तिमाही में यह ₹1,476.42 करोड़ थी।