DMK की बैठक में 4 प्रस्ताव हुए पास, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने और SIR रद्द करने की उठी मांग
DMK अध्यक्ष एमके स्टालिन की अध्यक्षता में शनिवार को चेन्नई (तमिलनाडु) में हुई बैठक में 4 प्रस्ताव पारित हुए। इसमें पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने, SIR रद्द करने, EVM की जगह बैलेट पेपर बहाल करने की मांग की है। बैठक में चुनावी अनियमितताओं को दूर करने के लिए राष्ट्रपति को याचिका सौंपने का फैसला लिया गया।