DMRC ने तुगलकाबाद-एयरोसिटी कॉरिडोर पर सबसे लंबी भूमिगत सुरंग का निर्माण कार्य किया पूरा
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने तुगलकाबाद-एरोसिटी कॉरिडोर की गोल्डन लाइन पर छतरपुर और छतरपुर मंदिर स्टेशन के बीच सुरंग का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। बकौल डीएमआरसी, चौथे चरण के तहत 865-मीटर लंबी सुरंग को साढ़े पांच महीने में बनाया गया जहां अप और डाउन मूवमेंट के लिए दो समानांतर वृत्ताकार सुरंगों का निर्माण किया जा रहा है।