DMRC ने नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन भी किया बंद, आज 18 स्टेशन बंद
छात्रों के प्रदर्शन के बीच डीएमआरसी ने एक और स्टेशन बंद किया है। बकौल डीएमआरसी, नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेगा और इंटरचेंज की सुविधा भी बंद रहेगी। इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो के बंद स्टेशनों की संख्या 18 हो गई है जिनमें राजीव चौक, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, मंडी हाउस आदि शामिल हैं।