रिटायरमेंट के बाद पेंशन का हिस्सा एकसाथ लेने की मिलेगी सुविधा, सरकार ने बताए नियम
केंद्र सरकार ने पेंशन कम्यूटेशन को लेकर नए नियम स्पष्ट किए हैं जिसके तहत रिटायरमेंट के बाद कर्मचारी अपनी मासिक पेंशन का एक हिस्सा छोड़कर उसके बदले एकमुश्त रकम ले सकते हैं। पेंशन और पेंशनर्स कल्याण विभाग के मुताबिक, पांच श्रेणियों के पात्र पेंशनर्स को रिटायरमेंट के एक साल के भीतर आवेदन करने पर मेडिकल जांच से छूट मिलेगी।