DPL में 1 ओवर में 6 छक्के जड़ने वाले 23 वर्षीय प्रियांश आर्य को PBKS ने ₹3.8 करोड़ में खरीदा
अगस्त में दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) मैच में 1 ओवर में 6 छक्के लगाने वाले दिल्ली के 23-वर्षीय बल्लेबाज़ प्रियांश आर्य को पंजाब किंग्स ने ₹3.8 करोड़ में खरीदा है। प्रियांश का बेस प्राइस ₹30 लाख था और उन्होंने दो दिन पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के खिलाफ 43 गेंदों में 102* रन की पारी खेली थी।