DRDO ने लॉन्च की ग्रैजुएट व पोस्ट ग्रैजुएट छात्रों के लिए इंटर्नशिप स्कीम
भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने इंजीनियरिंग और सामान्य विज्ञान में ग्रैजुएट और पोस्ट ग्रैजुएट छात्रों के लिए इंटर्नशिप स्कीम की घोषणा की है। इसके तहत छात्रों को रक्षा क्षेत्र में अनुसंधान और विकास (आरऐंडडी) कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने का मौका मिलेगा। इंटर्नशिप की अवधि 4 सप्ताह से 6 महीने तक हो सकती है।