DRDO में साइंटिस्ट 'बी' और इंजीनियर के 148 पदों पर निकली भर्ती
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने साइंटिस्ट 'बी' और इंजीनियर के 148 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार एनएटीएस की वेबसाइट rac.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। गेट के स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग होगी और इंटरव्यू के आधार पर सिलेक्शन होगा और उम्मीदवार को ₹56,100/माह सैलरी और इसके अलावा एचआरए व अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।