Dreamfolks Services के इस एलान पर भागने लगे निवेशक, 4% टूटा शेयर
एयरपोर्ट से जुड़ी सर्विसेज़ मुहैया कराने वाली ड्रीमफोक्स सर्विसेज़ के शेयरों में बुधवार को 4.78% की गिरावट आई। यह गिरावट कंपनी द्वारा ऐक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के लिए कुछ खास प्रोग्राम बंद करने का एलान किए जाने के बाद आई है। बकौल कंपनी, इन क्लाइंट्स के साथ कुछ प्रोग्राम ही बंद किए गए हैं जबकि कॉन्ट्रैक्ट्स अभी वैध हैं।