DRI ने 4 राज्यों से ₹120 करोड़ की 3,00,000 तस्करी वाली सिगरेट/वेप कीं ज़ब्त
डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में चल रहे ई-सिगरेट (वेप्स) की तस्करी के रैकेट पर बड़ी कार्रवाई की है। डीआरआई ने ₹120 करोड़ की 3,00,000 इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट और वेप्स ज़ब्त की हैं। वित्त मंत्रालय के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में कई बंदरगाहों, एयरपोर्ट्स और इनलैंड कंटेनर डिपो पर तलाशी अभियान चलाए गए थे।