DRI ने पटना में कार से ज़ब्त किए ₹2.34 करोड़ के सोने के 28 बिस्किट, 2 लोग गिरफ्तार
राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने पटना के हाथीदह स्टेशन के पास एक कार से 28 सोने के बिस्किट ज़ब्त किए हैं। ज़ब्त सोने के बिस्किटों का वज़न 3.262 किलोग्राम है जिसका बाज़ार मूल्य ₹2.34 करोड़ बताया जा रहा है। डीआरआई की टीम ने मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।