DRS की सलाह से विकेट बचने पर KL राहुल ने पडिक्कल को लगाया गले, दिया 'किस'
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के चौथे दिन प्रभात जयसूर्या की गेंद पर केएल राहुल को LBW आउट दिया गया और राहुल पवेलियन लौटने लगे लेकिन देवदत्त पडिक्कल ने उन्हें DRS लेने की सलाह दी। बॉल-ट्रैकिंग में गेंद स्टंप्स के ऊपर जाती दिखी और फैसला पलट गया। इसके बाद राहुल ने पडिक्कल को गले-लगाकर हेलमेट के ऊपर से किस दिया।