DSSSB ने दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट और फैमिली कोर्ट में 641 पदों पर निकाली भर्ती
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने दिल्ली डिस्ट्रिक्ट और फैमिली कोर्ट में 641 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट, पर्सनल असिस्टेंट, प्रोसेस सर्वर समेत अन्य पदों के लिए आवेदन 6-अक्टूबर से 4-नवंबर तक dsssbonline.nic.in पर होंगे। इन पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है और आयुसीमा 18-27 वर्ष निर्धारित है।