DU में अब एक साथ दो कोर्स की पढ़ाई कर सकते हैं छात्र
दिल्ली विश्वविद्यालय ने विद्वत परिषद की बैठक में एक साथ दो डिग्री प्राप्त करने के प्रावधान को पारित कर दिया है। इसके तहत एक डिग्री विश्वविद्यालय के कॉलेजों या विभागों में रेगुलर से और दूसरी डिग्री डीयू के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग से ली जा सकती है। नई शिक्षा नीति के तहत इसे शामिल करने की बात कही गई थी।