DU में आगामी सत्र में बीटेक व लॉ समेत कई कोर्सेज़ की बढ़ाई गई फीस
दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) में आगामी सत्र 2024-25 में स्नातक और स्नातकोत्तर के कई कोर्सेज़ की फीस बढ़ा दी गई है। बीटेक की फीस में 3.70% की बढ़ोतरी की गई जिसके तहत स्टूडेंट्स को पहले साल में ₹2.16 लाख के बजाय ₹2.24 लाख देने होंगे। वहीं, इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स में 5% और पीएचडी कोर्सेस में 60.22% की बढ़ोतरी की गई है।