DU में लॉ के छात्रों को मनुस्मृति पढ़ाने का प्रस्ताव किया गया रद्द
दिल्ली यूनिवर्सिटी में लॉ के छात्रों को 'मनुस्मृति' पढ़ाने का प्रस्ताव रद्द कर दिया गया है। इस प्रस्ताव पर शुक्रवार को अकादमिक परिषद की बैठक में चर्चा होनी थी लेकिन शिक्षकों के एक हिस्से ने इसकी आलोचना की। लॉ फैकल्टी ने पहले और तीसरे साल के छात्रों को 'मनुस्मृति' पढ़ाने के लिए पाठ्यक्रम में संशोधन करने की मंज़ूरी मांगी थी।