DU में स्थापना के अगले दिन ही हटाई गई अंबेडकर की प्रतिमा, छिड़ा विवाद
दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में सोमवार को स्थापित की गई बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को स्थापना के अगले दिन ही हटाए जाने का मामला सामने आया है जिसके बाद विवाद छिड़ गया है। प्रतिमा का अनावरण करने वाले दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष तुषार डेढ़ा ने दिल्ली सरकार पर प्रतिमा हटवाने का आरोप लगाया है।