E20 ईंधन को लेकर मारुति सुज़ुकी कार मालिक ने क्यों दर्ज कराया केस?
रायपुर (छत्तीसगढ़) के डॉ. प्रेमराज देवता ने 2024 में मारुति सुज़ुकी की एक हाइब्रिड एसयूवी खरीदी थी जो 21,913 किमी चलने के बाद बंद पड़ गई। वर्कशॉप ने पहले पेट्रोल में मिलावट बताई बाद में बार-बार खराबी आने पर फ्यूल टैंक और पाइपलाइन में सफेद जेली जैसी परत मिली। इसके बाद डॉ. प्रेमराज ने केस दर्ज कराया।