E20 की जगह क्या E10 पेट्रोल लाने पर विचार कर रही सरकार? BPCL ने बताया सच
E20 पेट्रोल को हटाकर E10 लाने की अटकलों को लेकर BPCL के चेयरमैन संजय खन्ना ने कहा कि फिलहाल E20 को E10 से बदलने का फैसला नहीं हुआ है। बकौल खन्ना, पुरानी गाड़ियों के लिए कम एथेनॉल वाला E10 पेट्रोल उपलब्ध कराने पर चर्चा चल रही है और अंतिम फैसला सरकार की एथेनॉल-ब्लेंडिंग नीति में बदलाव के बाद ही होगा।