E20 कार से E20 नीति की आलोचना कर घिरे राहुल गांधी, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की E20 नीति की आलोचना करते हुए एक वीडियो शेयर कर कहा कि वह इस मुद्दे को ज़ोरदार तरीके से उठाएंगे। हालांकि, सोशल मीडिया यूज़र्स ने दावा किया कि वीडियो में इस्तेमाल की गई कार E20-कम्प्लायंट थी। इसपर बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, "कम-से-कम एक्टिंग तो ढंग से कर लो राहुल बाबा 😁।"