E20 पेट्रोल को लेकर सरकार ने जारी किए 10 अहम स्पष्टीकरण
E20 पेट्रोल को लेकर सरकार ने 10-बिंदुओं में सफाई दी है। सरकार के अनुसार, एथेनॉल बनाने में 10,000 लीटर पानी नहीं लगता, E20 नया प्रयोग नहीं है, इससे इंजन, माइलेज पर बड़ा असर नहीं होता, वॉरंटी/बीमा प्रभावित नहीं होते। बकौल सरकार, इसमें पानी/चीनी नहीं मिलाया जाता व इससे चींटियां आकर्षित नहीं होतीं और इससे प्रदूषण व तेल आयात घटता है।